ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में बढ़ रही डूबने घटनाओं के चलते पुलिस हुई सतर्क

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बीते 2 दिन पहले ही 5 लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी जिस को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष सिंह कुंवर ने जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ लक्ष्मण झूला, राम झूला, स्वर्ग आश्रम आदि क्षेत्र में बने संवेदनशील घाटों का निरीक्षण किया।
लक्ष्मण झूला पुलिस आई हरकत में कांवड़ यात्रा के चलते भारी संख्या में लोग अलग-अलग राज्यों से नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन करने के लिए ऋषिकेश राम झूला, लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर काफी बढ़ रखा है, लोग गंगा में स्नान कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कई लोग गंगा में नहाते हुए दिखाई दिए। जिन्हें थानाध्यक्ष द्वारा चेतावनी दी गई कि गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और आप लोग जान जोखिम में डालकर नहा रहे हैं। टीम ने जगह-जगह साइन बोर्ड लगवाए और उन पर लिखा हुआ है कि गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इसलिए नहाते हुए सावधानी बरते। वहीँ थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया और लोगों के सामान की भी तलाशी ली गई। स्वर्ग आश्रम, राम झूला, नीलकंठ मार्ग छावनी में तब्दील हो चुका है चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। नीलकंठ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News