ऋषिकेश- पुलिस ने दुकान की छत से टीन काटकर नकदी एवं ग्लाइडर मशीन चोरी करने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली में वादी शकील अहमद पुत्र बोदे मियां निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि प्रार्थी की बैराज कॉलोनी में आटा चक्की की दुकान है। 22 जून की रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरी आटा चक्की की दुकान की टीन छत से काटकर नगदी एवं दुकान में रखी हरे रंग की ग्लाइडर मशीन चोरी कर ली गई है।लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा 27 जून को मुखबिर की सूचना पर बैराज तिराहे के पास से एक अभियुक्त को चोरी किए गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता मयंक कुमार पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल निवासी मकान नंबर सी 15 बैराज कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में हुआ है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराम चौकी प्रभारी एम्स,
कांस्टेबल संदीप राठी,कांस्टेबल बृजेश शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News