ऋषिकेश- श्यामपुर मे ताइक्वांडो विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में राष्ट्रीय ताइववाडों प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए खिलाडियों को ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल के द्वारा सम्मानित किया गया। ग्रामसभा खदरी में मंगलवार को ग्रामसभा खत्री के पंचायत भवन में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आगरा में 24 जून से 26 जून तक आयोजित हुई जिसमें खदरी की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खदरी खड़क माफ से 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो टीम के कोच रवि ठाकुर ने बताया कि व्यक्तिगत प्रतियोगिता में दीक्षा ने 63 किग्रा भार में गोल्ड मेडल, प्रिया चौहान ने 53 किग्रा भार में गोल्ड मेडल, मालती ने 44 किग्रा भार में गोल्ड मेडल, अंशिका रयाल ने 49 किग्रा भार में सिल्वर मेडल, आदित्य राज ने 59 किग्रा वर्ग में रजत पदक‌ व राहुल दवांण ने 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों का ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने हर्ष व्यक्त किया व शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर वार्ड मेंबर जीतराम थपलियाल, हरि सिंह, समाजसेवी शांति प्रसाद थपलियाल, सुनील चंदोला,अमन कुकरेती, कराटे कोच रवि ठाकुर, दिनेश उनियाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News