ऋषिकेश- उत्तराखंड मे कोरोना का फिर बढ़ने लगा प्रकोप, आज 56 नये मरीज मिले

देहरादून- उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले मिले और 16 पुराने मरीज ठीक हुए। कोरोना से आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वायरस का संक्रमण दर 4.09 फीसद रहा। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 299 एक्टिव केस हैं। देहरादून में सबसे अधिक 200, हरिद्वार में 36 व नैनीताल में 22 एक्टिव केस हैं। रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना का कोई एक्टिव मामला नहीं है।
इस साल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 93527 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। इनमें से 89625 (95.83 फीसद) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 278 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 1370 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 56 की रिपोर्ट पॉजीटिव व 1314 की निगेटिव आई। देहरादून में सबसे अधिक 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में छह, ऊधमसिंहनगर व पौड़ी में तीन—तीन, नैनीताल व अल्मोड़ा में दो—दो और बागेश्वर व टिहरी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। पांच जिलों चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से आज 195 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News