ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 54 नये मरीज मिले, 23 मरीज स्वस्थ हुए
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना के 54 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि राइस कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 29 कोरोना संक्रमित देहरादून में पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 54 नए मामलों में देहरादून के 29 मामलों के अलावा हरिद्वार में 11 उत्तरकाशी में पांच नैनीताल में तीन अल्मोड़ा में दो चमोली चंपावत पौड़ी उधम सिंह नगर में 11 कोरोना संक्रमण मिले हैं। अब प्रदेश में 214 कोविड के एक्टिव केस हैं।
