ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 50 नये मरीज मिले, 20 मरीज स्वस्थ हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले हैं, इसमें देहरादून के सर्वाधिक 29 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 50 नए मामलों में देहरादून के 29 मामलों के अलावा चमोली, हरिद्वार व नैनीताल के तीन-तीन मामले, पौड़ी व उत्तरकाशी के दो-दो मामले और टिहरी व ऊधमसिंह नगर के चार-चार मामले शामिल हैं। 20 कोविड संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कुल 194 कोविड के एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 140 मामले देहरादून के हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर 13 मामलों के साथ हरिद्वार और तीसरे नंबर पर 11 मामलों के साथ नैनीताल के नाम शामिल हैं।
चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है।
