ऋषिकेश- 1 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
जनपद को नशा मुक्त करने व मादक पदार्थों के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
23 जून को काले की ढाल के पास अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग के दौरान एक महिला को रोक कर चेक किया गया तो महिला के पास से 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता नीतू देवी पत्नी स्वर्गीय विजय निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनवर सिंह, कॉन्स्टेबल महेश पुरी, कांस्टेबल अनुज कुमार, महिला कांस्टेबल मित्रा शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News