ऋषिकेश- उत्तराखंड शासन ने किया आईएएस अधिकारी डा. रामविलास यादव को निलंबित

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून-शासन ने भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आईएएस अधिकारी डा. रामविलास यादव को निलंबित कर दिया। इस बीच कोर्ट की फटकार के बाद विजिलेंस के सामने पेश हुए यादव से करीब आठ घंटे पूछताछ हुई। उल्लेखनीय है कि आईएएस अधिकारी डा. रामविलास यादव के ठिकानों पर गत दिनों विजिलेंस ने छापे मारे थे। विजिलेंस ने यादव को पूछताछ के लिए तलब किया था। विजिलेंस के सामने पेश होने के बजाए यादव कोर्ट पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि कोर्ट से फटकार मिलने के बाद बुधवार को डा. यादव विजिलेंस के सामने पेश हुए। यहां विजिलेंस के अधिकारियों ने उनसे करीब आठ घंटे पूछताछ की। इस बीच शासन ने भी कड़ा रूख दिखाते हुए आईएएस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News