ऋषिकेश- बंद पड़े मकान से नगदी,ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी करने वाले दो चोर माल सहित गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने बंद मकान से नगदी आर्टिफिशियल ज्वेलरी व अन्य सामान की चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे माल बरामद किया गया है।
कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि कल 16 जून को वशीकरण शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल शर्मा निवासी भरत विहार नर्सरी के पीछे ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि 12 जून को हम परिवार सहित अपने नए घर भरत विहार में शिफ्ट हुए तो हमने देखा कि घर से मोबाइल फोन, एक हेयर ड्रायर, एक घड़ी नॉइस फिट जो हमारे घर पर अलमारी में रखे थे साथ ही कुछ नकदी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है। यह घटना 3 जून से 12 जून के बीच की है क्योंकि इस बीच हम अपने घर पर नहीं थे। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। चोरी माल की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर 16 जून को मुखबिर की सूचना पर लेबर कॉलोनी तिराहे के पास से दो अभियुक्तों गोविंद राम पुत्र सुरेश राम निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश और राजन कश्यप पुत्र राजवीर सिंह निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News