ऋषिकेश- कांग्रेसियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को किया ज्ञापन प्रेषित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को जांच के नाम पर लगातार प्रताड़ित किए जाने के विरोध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
शुक्रवार को परवादून कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा के नेतृत्व में कांग्रेस तहसील परिसर में एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेसित किया। इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि जॉंच के नाम पर प्रवर्तन निदेशालय लगातार राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं का उत्पीडन करने का कृत्य कर रही है। आज देश की सभी सरकारी एजेंसियाँ केन्द्र सरकार के इसारे पर कार्य कर रही जो कि शर्मनाक है। इसका हम विरोध करते हैं और राष्ट्रपति से माँग करते हैं कि वह इसपर निष्पक्ष होकर कार्यवाही करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज देश के भीतर अराजकता का माहौल हैं, सरकार सभी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रही हैं। ज्ञापन के माध्यम महामहिम राष्ट्रपति से माँग की है कि वे इसमें हस्तक्षेप सरकारी एजेंसी व सरकार को उचित दिशा निर्देश करें ताकि जो आज सरकार में बैठे लोग तानाशाह के रूप में विपक्ष के नेताओं पर झूठी कार्यवाही कर रही है वो बंद हों।
नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि दिल्ली मे पुलिस प्रशासन द्वारा जो कृत्य किया गया है हम उसकी घोर निन्दा करते हैं। जिस तरह केन्द्र सरकार के इसारों पर प्रवर्तन निदेशालय व पुलिस विपक्ष की आवाज को दबाने व राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बयानों के बहाने बुलाकर परेशान कर रही है उसके ख़िलाफ़ हम सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर सरकार का विरोध सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश मिया, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, योगेश शर्मा, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, चंदन सिंह पंवार, सरोज देवराडी, मधु जोशी, सावित्री देवी, उमा ऑबराय, रामकुमार भतालिये, अभिनव मलिक, संजय कंसवाल, वीर विक्रम सिंह पुण्डीर, अशोक शर्मा, इमरान सैफी, मुकेश जाटव, मुकेश वत्स, अरुण जाटव, आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News