ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ पहुंचकर किया निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज 24
जोशीमठ- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भगवान बद्रीनाथ जी की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल भगवान बद्रीनाथ धाम मे इस वक्त देवभूमि की संस्कृति के अनुरूप मंदिर को संवारने का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल की पूजा अर्चना कर भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लिया। मंदिर कमेटी व स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News