ऋषिकेश- केदारनाथ त्रासदी की 9 वीं बरसी पर गंगा आरती ट्रस्ट ने मृतकों की आत्मा शांति के लिए किया हवन पूजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- केदारनाथ त्रासदी की 9 वीं बरसी पर आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थपुरोहितों व पुलिस की आत्म शांति के लिए गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से हवन पूजन के साथ विशेष गंगा आरती की गई। केदारनाथ त्रासदी में मारे गए सैकड़ों लोगों की असमय मौत हो गई थी कई महिलाओं ने अपनी मांग का सिंदूर खो दिया। ट्रस्ट ने उनकी याद में मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 16 जून 2013 की रात्रि में भीषण आपदा आने से केदारनाथ धाम में 14 पुलिस कर्मियों के साथ ही 4700 भक्तों की जान चली गई थी। इस मौके पर मुख्य रूप् से सुशीला सेमवाल, हरिओम शर्मा ज्ञानी, आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल, दिल्ली से आनन्द गुप्ता, रीता, डॉ. ज्योति शर्मा, अनीता, प्रमिला, सरिता आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

%d bloggers like this:
Breaking News