ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 26 नये मरीज मिले, 20 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 132 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93084 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1506 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देहरादून जिले में 12, नैनीताल में पांच, चमोली व उत्तरकाशी में तीन-तीन, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। 20 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिलाकर 89388 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत दर्ज की गई है।
