ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिये चंपावत विधानसभा छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी बने वन विकास निगम के अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को उनके लिए चंपावत विधानसभा सीट छोड़ने का बड़ा इनाम दे दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कैलाश गहतोड़ी को मंत्री का दर्जा देते हुए वन विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया है। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिये हैं।
दरअसल वन विकास निगम को मलाईदार विभाग माना जाता है और पिछले मुख्यमंत्रियों से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक इसे अपने किसी खास करीबी विधायक या नेता को ही इसे देने की परिपाटी बन चुकी है। ऐसे में जब सीएम धामी खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए तो यह कैलाश गहतोड़ी ही थे जिन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री के लिए सीट ऑफर की थी। अब जब धामी वहाँ से बंपर वोटों से चुनाव जीतकर आए हैं तो तय था कि जल्द कैलाश गहतोड़ी को कोई बड़ा विभाग इनाम में मिलेगा। यह खबर काफी पहले ही ब्रेक हो चुकी कि गहतोड़ी न राज्यसभा जाएंगे न ही किसी और पद पर क़ाबिज़ होंगे बल्कि मुख्यमंत्री उनको वन विकास निगम अध्यक्ष पद देने का कमिटमेंट कर चुके हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News