ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब मे सुनी आम जनता की समस्याएं

त्रिवेणी न्यूज 24
नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल भम्रण के दूसरे दिन (रविवार) को नैनीताल क्लब मैं सुबह से ही आम जनता की समस्याओं को सुना। इसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत भवाली मंदिर कैंची धाम मे पहुचकर बाबा नीम करौली महराज जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की व मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कहीं। इसके बाद सुबह 11:22 बजे हेलीपैड घोड़ाखाल से रुद्रपुर के लिए प्रस्थान किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन,एसडीएम धारी योगेश मेहरा, जिला प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, ईओ नगर पालिका नैनीताल अनिल कपूर डब्लू , भावना मेहरा, पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News