ऋषिकेश- यशपाल नेगी हत्याकांड मामले मे लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- 14 मई को वादी मनोज सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी गट्टूघाट थाना लक्ष्मण झूला द्वारा अपने कैंप के कर्मचारी यशपाल नेगी उम्र 22 वर्ष की मारपीट कर हत्या करने के संबंध में थाना लक्ष्मण झूला पर अभियोग पंजीकृत किया गया। आज नामजद अभियुक्त अजय चौहान उर्फ अज्जू पुत्र ओम प्रकाश चौहान निवासी 91 चंद्रपुरी अंबाला कैंट हरियाणा हाल निवासी एकलव्य एडवेंचर कैंप थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल को समय प्रातः 6.55 बजे एकलव्य एडवेंचर कैंप थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील रावत, कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News