ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 13 नये मरीज मिले,13 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 13 मरीज स्वस्थ हुए। 88 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या बीबी92587 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1474 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
देहरादून जिले में 10, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 13 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 88980 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में आठ जिलों में 88 सक्रिय मामले हैं। इनमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 96.10 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.87 प्रतिशत दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News