ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम लक्सर दुर्घटना मामले में दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम संगीता कनौजिया के सड़क दुर्घटना मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया के वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने का दुखद समाचार मिला है दुर्घटना में उनके वाहन चालक के मृत्यु की भी सूचना मिली है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं संगीता कनौजिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि मैंने जिलाधिकारी हरिद्वार से दुर्घटना की जानकारी लेते हुए वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News