ऋषिकेश- मनोकामना सिद्ध मंदिर मायाकुंड में हुआ कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री बनने के एक माह पूरे होने पर प्रेमचंद अग्रवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भव्य स्वागत किया।
मंगलवार को मायाकुंड स्थित श्री मनोकामना सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंदिर में प्रभु हनुमान जी के दर्शन कर मंदिर के परमाध्यक्ष रामेश्वरदास महाराज जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। 
उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ता के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद की बदौलत उन्हें प्रचंड बहुमत मिला है। मंत्री पद संभालने के एक माह पूरे होने पर अग्रवाल ने आगे पांच वर्ष तक उत्तराखंड की सरकार विकास कार्यों और आदर्श राज्य बनाने की दिशा में कार्य करे, इसका भी आशीर्वाद पुनः जनता से मांगा। कहा कि जनता की हर कसौटी पर खरे उतरेंगे। जिस विकास कार्यों के बूते वह आज मंत्री पद तक पहुंचे है, उन्हें बरकरार रहते हुए और तेज़ धार दी जाएगी। किसी भी सूरत में विकास कार्य नहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का फायदा राज्य की जनता को मिलेगा। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अगले पांच वर्ष सफलतापूर्वक और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का प्रभु हनुमान जी से कामना की और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया।
इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी संदीप गुप्ता, प्रदीप दुबे, सरोज डिमरी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, कार्यक्रम संयोजक राजपाल ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, वीरभद्र रजनी बिष्ट, श्रवण जैन, कपिल गुप्ता, रविन्द्र राणा, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना, सचिन अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, दीपक बिष्ट, पवन शर्मा, सौरभ गर्ग, अनिता तिवाड़ी, माधवी गुप्ता, सिमरन गाबा, गंगा चौहान, गुड्डी कलूड़ा, गीता पांडेय, रीता गुप्ता, पुष्पा नेगी आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News