ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 8 नए मरीज मिले,13 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में फिर से कोरोना संक्रमित मामले बढ़े हैं। बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में आठ नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 13 मरीज ठीक हुए हैं। 21 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1638 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। दो दिन के बाद प्रदेश में फिर से संक्रमित मामले बढ़े हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92235 हो गई है। जबकि 13 संक्रमितों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक 88725 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में आठ जिलों में 21 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि प्रदेश में संक्रमित मामलों में स्थिरता आई है। संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन अवश्य करें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News