ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार

त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश-कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में कुल 23 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड की तस्करी करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 01अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड की तस्करी करते 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसमें 01 अभियुक्त वाँछित है।
पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।गठित टीमों द्वारा 16 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान गली नंबर 3, बीस बीघा के पास से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में 23 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 02 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया| दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है| अभियोग उपरोक्त में मौके से फरार एक अन्य अभियुक्त को वांछित किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम और पता अनुज कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी आवास विकास ऋषिकेश, अमित कोठारी पुत्र कृष्णानंद निवासी ग्राम जगधार चंबा टेहरी गढ़वाल, वांछित अभियुक्त रवि गुप्ता पुत्र सुरेश चंद गुप्ता निवासी गली नंबर 34 शिवाजी नगर ऋषिकेश। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त गणों एवं फरार वांछित अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है| पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराम चौकी, प्रभारी एम्स, उप निरीक्षक नवीन डंगवाल चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल विकास, कॉन्स्टेबल दुष्यंत शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News