ऋषिकेश- रायवाला में नव संवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने किया पथ संचलन,कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की पुष्पवर्षा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -रायवाला में नव संवत्सर पर राष्टीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने यात्रा का हनुमान चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा कर पथ संचलन कर रहे स्वयम सेवको का स्वागत किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी वर्ष प्रतिपदा के दिन ही हुआ था। इसलिए जहां संपूर्ण भारत वर्ष में हिंदू नव वर्ष मनाया जाता है। वहीं संघ संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का भावपूर्ण स्मरण भी इस दिन किया जाता हैl उन्होंने कहा कि पथ संचलन के माध्यम से जहां सामूहिकताकि भावना प्रकट होती है वह स्वयं के अंदर आत्मविश्वास का भी निर्माण होता है। जिसके कारण संगठन व देश के प्रति अपना भाव भी प्रकट होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है जो भारतवर्ष की चिर पुरातन संस्कृति, देश के मान बिंदुओ के प्रति आस्था , संस्कृति व सभ्यता को जीवित रखने के लिए कार्य कर रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News