ऋषिकेश- इंदिरा नगर में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इंदिरा नगर में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का चौथी बार प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंत्री ने चौथी बार प्रचंड जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा आप जैसे कार्यकर्ताओं का साथ हर किसी को नहीं मिलता। इससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि उनके पास देवतुल्य कार्यकर्ता है। जो हर परिस्थितियों में मेरी ढाल बनकर काम करते है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के विकास के लिए बहुत कार्य किये है, अब ऋषिकेश को आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास को लेकर कार्य करते है। उनके ही कदमो पर हमारे सीएम पुष्कर धामी भी कार्य कर रहे है। 
उन्होंने ऋषिकेश की जनता का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं को नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व छेत्र पंचायत सदस्य सुमित थपलियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, राम सिंह पंवार, ज्योति सजवाण,महेंद्र सिंह, सुरेन्द्र नेगी, पार्षद शिव कुमार गौतम, सुमित पंवार, रविन्द्र राणा, मनोज ध्यानी, लोकेश झा, सुनील फूल, शशि देवी, विद्या देवी, सुमित्रा देवी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News