ऋषिकेश- चैत्र नवरात्रि के शुभ-अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ पूर्णागिरि की पूजा कर लिया आर्शीर्वाद
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ किया। इस दौरान प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा। उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
