ऋषिकेश- आरएसएस ने हिंदू नव वर्ष पर नगर में किया पथ संचलन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू नव वर्ष पर नगर में पथ संचलन निकालकर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
पथ संचलन के दौरान चल रहे स्वयं सेवकों का नगर विभिन्न स्थानों पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।शनिवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा से पथ संचलन प्रारंभ किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक संजय कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संबंध में स्वयंसेवको को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संघ का काम समाज में समन्वय किया जाना है। संघ अपने जन्म काल के बाद से ही पूरे विश्व में अपने कार्यों के कारण जाना जाता है। जो कि अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर 2025 में ‌शताब्दी वर्ष के में रूप में मनाने जा रहा है। इस वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने काफी उतार-चढ़ाव भी देखे हैं, यहां तक की संघ के सदस्यों का आपातकाल के दौरान काफी उत्पीड़न भी किया गया है। लेकिन उसने अपने समाज के अंदर किए जाने वाले कार्यों को नहीं छोड़ा, आज भी देश पर आने वाली तमाम विपदाओं के समय संघ का स्वयंसेवक दीवार की तरह खड़ा रहता है। इसी के कारण पूरे विश्व में संघ के स्वयं सेवकों पर समाज द्वारा ‌विश्वास किया जा रहा है ,कि जो संघ का स्वयंसेवक कह रहा है। लेकिन उसके बावजूद भी जो लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को नहीं जानते, वह उनके बारे में युवाओं को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। इस गुमराह गैंग से बचाने के लिए हम देश के युवाओं को बचाने के लिए पथ संचलन और एकत्रीकरण जैसे कार्यक्रम कर उन्हें समझाने का कार्य करते हैं।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने गुरु के रूप में किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि भगवा ध्वज को गुरु माना है क्योंकि यह ध्वज लोगों में ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर नरेश अग्रवाल,‌‌‌ जिला संचालक ‌सुदामा सिंघल, नगर संचालन भारत भूषण, जिला शारीरिक प्रमुख दिनेश बिष्ट जिला प्रचारक भूपेंद्र भास्कर बिजलवान ,नगर कार्यवाह श्याम बिहारी ,अमित वत्स, संपर्क प्रमुख राकेश शर्मा सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News