ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 27 नये मरीज मिले, 35 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 27 मामले आये है। जिसे मिलाकर 01 जनवरी 2022 से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 91837 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 353 है। आज 35 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 88005 है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 0.48% है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 95.83% हो गयी है।
01 जनवरी 2022 से अभी तक 271 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नही हुई है।
