ऋषिकेश-विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विजययात्रा निकाल किया ग्रामीणो का आभार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से जीत का चौका लगाने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में विजय जुलूस के दौरान जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीण ने प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत करते हुए जीत का जश्न मनाया गया। विजय जुलूस श्यामपुर फाटक से प्रारंभ होकर खदरी खड़कमाफ, दुर्गा मंदिर, हाट रोड एवं केनाल रोड होते हुए गुमानीवाला में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा के साथ प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान अग्रवाल ने भी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि विजय पताका के रूप में लहरा रहा भाजपा का यह परचम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व का कमाल है। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम एवं लोगों के विश्वास की जीत है।
इस दौरान श्री अग्रवाल ने उत्तराखंड के पारंपरिक त्यौहार फूलदेई की भी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्यौहार को संजोए रखने के लिये सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्यौहार सुख शांति की कामना का प्रतीक है। इस अवसर पर श्यामपुर मंडल के अध्यक्ष गणेश रावत, मंडल महामंत्री रवि शर्मा, प्रभाकर पैन्यूली, नरेंद्र रावत, गौतम राणा, शांति प्रसाद थपलियाल, कुसुम जोशी, कमला नेगी, पवन पांडे, सत्य पाल राणा, हर पाल राणा, दीपा राणा, महेंद्र कंडारी, रामरतन रतूड़ी, मनी राम रयाल, प्रदीप नेगी, राजेश जुगलान, संगीता थपलियाल, नीलम चमोली, चमन पोखरियाल, दिनेश पयाल, प्रदीप धस्माना, दीपक जुगलान, शशिकांत आदि मौजूद थे।
