ऋषिकेश- रेलवे फाटक बंद किये जाने का विरोध कर ग्रामवासियो ने उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मोतीचूर रेलवे फाटक को कल रात अचानक बंद कर देने पर ग्रामवासियों ने विरोध कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
सोमवार को समाजसेवी राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजे सिंह नेगी ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने बताया गया की रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर मोतीचूर रेलवे फाटक को बंद किया जा रहा है। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज जखमोला ने डीआरएम मुरादाबाद से दूरभाष पर बात कर इस बाबत जानकारी दी गयी, जिसपर उन्होंने मौके पर अपने अधीनस्थ अधिकारी को भेजकर पूरे मामले कि जानकारी लेने का आदेश दिया। समाजसेवी राजे सिंह नेगी ने बताया की मोतीचूर रेलवे फाटक को बिना किसी सूचना के अचानक बंद कर देने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। मोतीचूर रेलवे फाटक बंद होने से सभी संपर्क मार्गों से कनेक्टीविटी पूरी तरह से कटने से स्थानीय लोगों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त दौड़ लगानी होगी। उन्होंने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है इसलिए वह इस मामले पर खामोश हैं। लेकिन जल्द ही रेलवे विभाग के उक्त निर्णय के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो वह आमरण अनशन से भी पीछे नही हटेंगे। इस दौरान ग्रामसभा हरिपुर कलां की और से ग्राम सभा का प्रतिनिधि मंडल तहसील ऋषिकेश में उपजिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला, मनोज जखवाला, अशोक रयाल, राजेश भारद्वाज सुरेंद्र रयाल, दिव्या बेलवाल, दीपमाला ,शिवानी गोस्वामी, सुरेंद्र बिष्ट ,चंद्रपकाश आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News