ऋषिकेश- उत्तराखंड में एलटी शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

त्रिवेणी न्यूज 24
नैनीताल _ हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में चल रही एलटी ग्रेड टीचर्स की भर्ती पर रोक लगा दी है। जिससे 1431 अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है।
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से एलटी ग्रेड टीचर्स के 1431 पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई गई थी। आयोग की ओर से परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। 9 मार्च से 23 मार्च तक चयनित अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का सत्यापन होना था, लेकिन ऐसा होने से पहले ही कोर्ट ने भर्ती पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। एलटी भर्ती प्रक्रिया शुरू से ही विवादों में घिरी है। लंबे समय से कला वर्ग में भर्ती का मामला कोर्ट में चल रहा है। भर्ती पर रोक लगी हुई है, और अब नया विवाद सामने आ गया है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने पूरी प्रक्रिया पर ही रोक लगा दी है। फिजिकल एजुकेशन यानी कि व्यायाम शिक्षक के अभ्यर्थी के द्वारा कोर्ट में किसी सवाल को लेकर मामला दायर किया गया था। दूसरी ओर एलटी से प्रवक्ता कैडर में प्रमोशन की वजह से खाली होने वाले पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरने की तैयारी चल रही है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रमोशन का अंतिम प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए भर्ती का प्रस्ताव बनाना भी शुरू कर दिया है। एलटी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सबकी निगाहें अब कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News