ऋषिकेष- अतुल्य गंगा स्वच्छता साइकिल यात्रा का ऋषिकेश पहुंचने पर हुआ स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-एक मार्च को गंगोत्री से बंगाल की खाड़ी गंगासागर तक प्रारंभ की गई साइकिल यात्रा के सदस्यों का शनिवार को ऋषिकेश पहुंचने पर सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सीमा सड़क संगठन के ऑफिसर क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक गोपाल शर्मा ने बताया कि उनकी यह साइकिल यात्रा गंगोत्री से प्रारंभ होकर बंगाल गंगा सागर तक जाएगी
इसका समापन 5 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का शुभारंभ एक मार्च को गोमुख में राज्यपाल गुरमुख सिंह ने किया था। यह यात्रा 2850 किलोमीटर की होगी ,जिसमें 25 सदस्य भाग ले रहे हैं। गंगोत्री से प्रारंभ होकर उत्तरकाशी ,कोटेश्वर, देवप्रयाग और शिवपुरी होते हुए ऋषिकेश पहुंची है। जो कि कानपुर प्रयाग राज और वाराणसी से होते हुए पटना के रास्ते बंगाल जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखने गंगा की स्वच्छता और निर्मल बनाए जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जाना है। उन्होंने बताया कि अतुल्य गंगा परिक्रमा का शुभारंभ 2020 में किया गया था। इस दौरान 5530 किलोमीटर की यात्रा 190 दिन में पूरी की गई थी। जोकि गंगोत्री से गंगासागर तक की गई थी। इस दौरान उनकी संस्था द्वारा गंगा जी के किनारे बृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर हरा-भरा बनाए जाने का प्रयास किया गया था। इस बार अतुल्य गंगा साइकिल अभियान के अंतर्गत 28 50 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी ,जो कि पांच आयामों के उद्देश्य को लेकर की जा रही है। इसमें गंगा के किनारों को प्लास्टिक मुक्त ,गंगा के किनारे वृक्षारोपण किया जाना, गंगा जी को स्वच्छ किए जाने के साथ ही लोगों में जागरूकता लाना प्रमुख है। साइकिल यात्रा अभियान दल में जनरल कलेर, ब्रिगेडियर रोहिला, कर्नल दर्शन, कर्नल माइक , कर्नल विवेक , अवधेश त्यागी लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्चना, योगेश ,दीक्षांत , राघव ,संजय आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News