ऋषिकेश- ज्वेलर्स की दुकान के नोकर ने किया हाथ साफ,मालिक ने पुलिस में दी तहरीर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोतवाली में एक ज्वेलर्स ने अपने नौकर पर अमानत में खयानत किए जाने को लेकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार को सोनी पुत्र राम प्रसाद सोनी निवासी चकजोगी रोड छिदरवाला देहरादून, धनवीर ज्वेलर्स श्यामपुर ऋषिकेश ने अमित वर्मा नाम के व्यक्ति जो कि उन्हीं की दुकान में कारीगरी का कार्य करता था के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।
बताया कि अमित वर्मा धनवी ज्वेलर्स से 15 ग्राम सोने का सामान व अन्य ज्वैलरी शॉप से क्रमशः 20 ग्राम 80 ग्राम 50 ग्राम व 100 ग्राम सोने का समान कुल ₹13,00,000 मूल्य के देखने के बहाने मांग कर ले गया था। लेकिन उसके द्वारा सामान को वापस ना कर वह फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर अमित वर्मा के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News