ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला पुलिस ने किया वाहन से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष वीरेन्द्र चन्द्र रमोला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पिडकुल टावर बैंड चौकी चीला के पास एक वाहन बिना नम्बर प्लेट के जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे जो पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त वाहन में 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। इस सम्बन्ध में आज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रद्धानन्द सेमवाल,एचसीपी कैलाश शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News