ऋषिकेश- डबल मर्डर,आधी रात में पति पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- देहरादून स्थित पटेलनगर के विद्या विहार में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस ने बताया कि उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला।
सहारनपुर निवासी राजेंद्र और साबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपित हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News