ऋषिकेश- मारुति कार चोरी करने वाले दो शातिर चोर कार सहित गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कोतवाली ऋषिकेश में वादी राहुल काला पुत्र धर्मेंद्र कला निवासी गली नंबर 9 हनुमंत पुरम गंगा नगर ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर में बताया कि 17 फरवरी को उनकी कार मारुति 800 किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर दी गई है। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा चोरी की गई कार की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा 18 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से दो अभियुक्तों को चोरी की घटना में प्रयुक्त एसेंट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई मारुति 800 कार को गोल चक्कर आईडीपीएल के पास जंगल में झाड़ियों से बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता ओमकार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश, प्रशांत पुत्र रमेश कुमार निवासी जरोदा थाना बुदारी दिल्ली हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में हुआ है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल, कांस्टेबल सचिन सैनी, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी शामिल थे।
