ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 243 नये मरीज मिले, 783 मरीज स्वस्थ हुए 1 की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना के नए मामले में थोड़ी राहत है राज्य में कोरोना के आज फिर 243 नये मामले आये 1 की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज राज्य मे नए मामलों में कुछ राहत है आज 243 बनये मामले सामने आये हैं,और राज्य में आज 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
राज्य में आज 783 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं,राज्य मे कुल एक्टिव केस 1528 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 1, चमोली में 18 , चंपावत में 4 , देहरादून में 83 , हरिद्वार में 54, नैनीताल में 14, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में 9, रुद्रप्रयाग में 7 , टिहरी मे 17 ,उधम सिंह नगर में 7 और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आये हैं।
