ऋषिकेश- विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संत रविदास मंदिर में टेका माथा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मीरा नगर स्थित संत रविदास मंदिर में पहुंच कर माथा टेका और सामाजिक समरसता के प्रवर्तक संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने के आह्वान किया। संत रविदास जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मीरा नगर पहुंचकर रविदास मंदिर पर माथा टेका और कहा है कि संत रविदास सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक थे। उन्होंने समाज के अंदर फैली विषमताओं को दूर करने के लिए जीवन पर्यंत प्रयास किए। परिणाम स्वरूप संत रविदास की समाज के प्रत्येक वर्ग में स्वीकार्यता है एवं सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने जो संदेश दिया है वह देश में आज भी प्रसांगिक है l संत रविदास जी जाति प्रथा के उन्मूलन में प्रयास करने के लिए जाने जाते हैं। भक्ति आंदोलन में भी गुरु रविदास का बड़ा योगदान दिया है,l इस अवसर पर श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदीप कुमार, रविंद्र राणा, नगर निगम पार्षद सुभाष बाल्मीकि, रवि शर्मा, सुमन कुमार, रवि शर्मा आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News