ऋषिकेश- ऋषिकेश रेंज के लाल पानी बीट में फायर सीजन को लेकर हुई गोष्ठी

त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश रेंज के अंतर्गत लाल पानी बीट मैं फायर सीजन शुरू होने पर सभी प्रकार के तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 15 फरवरी से 15 जून तक फायर सीजन अलर्ट पर रहता है। बुधवार को ऋषिकेश रेंज के लालपानी बीट में फायर सीजन की तैयारियों को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आसपास के लोगों के साथ वनों में आग लगने के कारणों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही लोगों से इसकी सूचना फायर क्रू सेंटर पर देने की अपील की गई। ऋषिकेश वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने सभी स्टाफ को अलर्ट रहने और गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए । इस मौके पर सेक्शन इंचार्ज वन दरोगा मंसाराम गॉड ने कहा कि आसपास के लोगों से वनों में बीड़ी माचिस और ज्वलनशील वस्तुओं को नहीं ले जाने की अपील की गई । इस मौके पर राजबहादुर वन आरक्षी, देवेंद्र सहायक वन आरक्षी, मोहित, शिवा कर्मचारी मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News