ऋषिकेश- भद्रकाली बैरियर पर राजस्थान की कार से जब्त किए गए 1लाख 30 हजार रुपए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश मुनिकीरेती पुलिस और सर्विस लॉन्स की संयुक्त टीम ने भद्रकाली चेक पोस्ट पर की जा रही चेकिंग के दौरान राजस्थान के एक गाड़ी से 1 लाख 30 हजार रुपए बरामद किये है।
थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के निर्देश पर आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो की तस्करी व चुनाव को प्रभावित करने के लिए अवैध धन ले जाने के अपराधों की रोकथाम को लेकर कार्यवाही की जा रही है। इसके अनुपालन में मुनीकीरेती पुलिस ने भद्रकाली बैरियर पर वाहन संख्या RJ17CB 5322 वैगन आर को चेक किया गया तो उसमें से मुर्तजा पुत्र आबिद भाई निवासी भवानी मंडी जिला झाला राजस्थान के कब्जे से 1 लाख 30 हजार रुपये बरामद किए। उत्तराखंड में आदर्श आचंर संहिता के दृष्टिगत उक्त धनराशि के सम्बंध में सर्विस टीम प्रभारी सुखपाल सिंह बिष्ट द्वारा पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक उत्तर न दे पाने के कारण उक्त धनराशि को जब्त किया गया।जिसे राजकोष में जमा कराया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News