ऋषिकेश-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। गुरुवार को आगामी विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के चलते थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक रविकुमार सैनी कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस एवं पैरामिल्ट्री फोर्स बीएसएफ की कम्पनी को साथ लेकर क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल की उपस्थिति में मेन बाजार, हरिद्वार रोड, मंडी तिराहा, आवास विकास कॉलोनी, शिवाजी नगर, काले की ढाल आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखना तथा आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराना है।

%d bloggers like this:
Breaking News