ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 716 नये मरीज मिले,1354 मरीज स्वस्थ हुए 2 की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राज्य में कोरोना के नए मामले में थोड़ी राहत है, लेकिन मौतों के मामले में अभी कोई राहत नहीं दिखाई दे रही है। राज्य में कोरोना के 716 नये मामले आये 2 की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज राज्य मे नए मामलों में कुछ राहत है। आज 716 बनये मामले सामने आये हैं,और राज्य में आज 2 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।
राज्य में आज 1354 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।राज्य मे कुल एक्टिव केस 7560 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में 56, बागेश्वर में 7, चमोली में 88 , चंपावत में 29, देहरादून में 212 ,हरिद्वार में 87, नैनीताल में 47, पौड़ी में 74, पिथौरागढ़ में 21, रुद्रप्रयाग में 14, टिहरी में 26, उधम सिंह नगर में 38 और उत्तरकाशी में 17 मामले सामने आये हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News