ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 713 नये मरीज मिले, 2155 मरीज स्वस्थ हुए 5 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की रफ्तार घटने लगी है, बीते 24 घंटे में 713 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 मरीजों की मौत हुई है। वही 2155 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 8235 हो गई है प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.01 प्रतिशत है। उत्तराखंड में रिकवरी रेट वर्तमान में 87.10 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में 35, बागेश्वर में 16, चमोली में 81, चंपावत में 13, देहरादून में 227, हरिद्वार में 07, नैनीताल में 48, पौड़ी में 39, पिथौरागढ़ में 23, रुद्रप्रयाग में 48, टिहरी में 19, उधम सिंह नगर में 43 और उत्तरकाशी में 14 नए मरीज मिले हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News