ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 4964 नये मरीज मिले, 2189 मरीज स्वस्थ हुए 8 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,964 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज 08 संक्रमित की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में आज 2189 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 26,950 तक पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 91 हजार 915 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 49 हजार 364 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,468 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा 261, बागेश्वर-214, चमोली 55, चम्पावत 279, देहरादून1489, हरिद्वार 706,नैनीताल 666, पौड़ी गढ़वाल 375, पिथौरागढ़ 195, रुद्रप्रयाग 44, टिहरी गढ़वाल 120, उधमसिंगनगर-485,उत्तराकाशी-75 मामले आए हैं।
