ऋषिकेश- आखिरकार हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधु अनुकृति के साथ हुए कांग्रेस में शामिल

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। हरक ने बहू अनुकृति के साथ प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उनको विधिवत रूप से कांग्रेस में सदस्यता दिलाई गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अनुकृति गुसाईं रावत को स्टार प्रचार के तौर पर इस्तेमाल करेंगी। बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बताया जा रहा है कि लैंसडाउन विधानसभा से कांग्रेस उनकी पुत्रवूध अनुकृति गुसाईं रावत को टिकट दे रही है। अनुकृति गुसाईं रावत को लैंसडाउन से टिकट दिलाने के लिए हरक सिंह रावत ने बीजेपी को बगावती तेवर दिखाए थे और बीजेपी ने पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News