ऋषिकेश- कांग्रेस नेत्री व पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले, कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट न दिए जाने पर नाराज सरिता आर्य महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News