ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार ने की नई कोविड गाइडलाइन जारी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों एवं नए वेरिएंट ओमीक्रोम के खतरे को देखते हुए सरकार ने नई कोविड गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे पूर्व की भांति रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। सभी आवश्यक सेवाएं पूर्व की भांति सुचारू रहेंगे। इसके अलावा राज्य के समस्त पिक्चर हॉल थिएटर, सैलून, ऑडिटोरियम कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। राज्य के समस्त स्विमिंग पूल और वाटर पार्क आगामी 22 जनवरी तक बंद रहेंगे, राज्य में राजनीतिक रैली , धरना प्रदर्शन की 22 जनवरी तक अनुमति नहीं होगी। राज्य में आगामी 22 जनवरी तक समस्त आंगनवाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। सामाजिक समारोह सांस्कृतिक समारोह की आगामी 22 जनवरी तक अनुमति नहीं होगी।
