ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2682 नये मरीज मिले,328 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,682 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में आज 328 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 17,223 तक पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 69 हजार 954 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 37 हजार 865 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,440 लोगों की जान जा चुकी है।
इस समय सबसे ज्यादा सक्रिय मामले देहरादून में है। देहरादून में कोरोना के 7,411 सक्रिय मरीज, नैनीताल में 2568, हरिद्वार में 2684, पिथौरागढ़ में 244, उधम सिंह नगर में 1524, टिहरी में 439, चंपावत में 355, अल्मोड़ा में 499, पौड़ी में 601 और चमोली में 313 सक्रिय मरीज है।

%d bloggers like this:
Breaking News