ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी मुनीकीरेती ढलवाला ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी मुनीकीरेती ढलवाला की ओर से बढती मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजलवान के नेतृत्व में कैलाश गेट स्थित क्रांति चौक पर एकत्रित होकर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई भरष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के कारण बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोल दी। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, रमेश उनियाल, वीरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, राजेन्द्र राणा, दिनेश भट्ट, विनोद विजलवान, भास्कर गैरोला, संतोष पैन्यूली, रोहित चौहान, अजय रमोला, अर्जुन डंगवाल, शिवम् भट्ट, सुजीत कुड़ियाल, दीपक खत्री, लक्ष्मण राजभर, सोहन लाल, राजकुमार, प्रमोद कुमार, पदमा सेमवाल, प्रमिला विजलवान, सुषमा नोटियाल, दुर्गा राणा, सुजाता खत्री, राजन विष्ट, संदीप भंडारी, अक्षत भट्ट, सौरभ पोखरियाल, मुकेश भंडारी, प्रखर शर्मा, लेखराज भंडारी, विक्की प्रजापति, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News