ऋषिकेश-जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने 2 साल के कार्यकाल का लेखा जोखा रखा जनता के सामने

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने कैनाल रोड गुमानीवाला में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य बनने के 2 साल के कार्यकाल को क्षेत्र की जनता के सामने रखा। संवाद कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड जांच व श्रमिक कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 400 से 500 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। जनसंवाद कार्यक्रम में ऋषिकेश, चंद्रेश्वर नगर, आईडीपीएल, गुमानीवाला, खदरी, श्यामपुर, भट्टोंवाला, हरिपुर, रायवाला व छिद्दरवाला के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मानवेंद्र कंडारी, महावीर उपाध्याय, हरीश रावत, आशु पोखरियाल, संजय राणा, रविंद्र रमोला, रंजीत थापा, टीटू भाई, शिवानी गुप्ता, नीरजा गोयल, पिंकी गोसाई, शिव स्वरूप नौटियाल, लक्ष्मण चौहान आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News