ऋषिकेश- रात के समय बंद दुकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार,माल बरामद
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सुमित कुमार ग्राम पंचपुरा जिला शामली उत्तर प्रदेश के द्वारा एक लिखित तहरीर ने बताया कि दो व्यक्तियों के उनकी हरिद्वार रोड ऋषिकेश स्थित जूतों की दुकान से 4 जोड़ी जूते चोरी कर लिया गया है। लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
28 दिसंबर को एक अभियुक्त हेप्पी पुत्र प्रवीण निवासी बाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य अभियुक्त मोहित निवासी नामालूम को अभियोग उपरोक्त में वांछित किया गया है। चोरी का माल बरामद होने पर धारा-411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है।
