ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला ने मनाया पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर ढाल वाला स्थित कांग्रेस कार्यलय में झंडा रोहन किया गया। इस मौके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के बुजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान किया। पार्टी के 137 वें स्थापना दिवस पर पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को एक विचार धारा को लेकर हुई थी। इसी विचार धारा में हमारे देश को आजादी दिलाई थी। आज कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों में कुशाल सिंह पंवार, गुरु प्रसाद रणकोटि, लाखन सिंह पंवार, कैलाश प्रसाद पैन्यूली शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, संतोष पैन्यूली, रोहित चौहान, शिवम् भट्ट, दीपक खत्री, लक्षमण राजभर, राजन विष्ट, प्रमोद कुमार, गब्बर कैंतुरा, संदीप भंडारी, सोहन लाल, राजकुमार, नीलम देवी, प्रमिला विजलवान, पदमा सेमवाल आदि मौजूद थे।
